फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seeking solutions to the problems of the disabled

दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान की मांग

Mon, 24 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Seeking solutions to the problems of the disabled
दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन की बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। समाधान न होने पर मुख्यमंत्री आवास के घेराव का निर्णय लिया गया।

टाउन हाल में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांग शादी प्रोत्साहन योजना संचालित है। योजना में अब पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। इससे दिव्यांगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पंजीकरण कराने के लिए पति-पत्नी को हाईस्कूल या इंटर पास होना एवं दो गवाह होना अनिवार्य है। सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगों के लिए रैंप नहीं बनाए गए हैं। विकास भवन में संचालित पिछड़ा कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन कार्यालय बहुत छोटे होने के कारण वहां पैर रखने की जगह तक नहीं है। इसके बाद दिव्यांग नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुुमार को दिया। ज्ञापन में दिव्यांग आयोग का गठन करने, दिव्यांगों का आरक्षण कोटा बढ़ाने, परिवहन के साधनों में छूट देने, सभी कार्यालयों में रैंप बनवाने की मांग की गई। महिला उत्पीड़न विधेयक की तरह दिव्यांग उत्पीड़न विधेयक बनाने की भी मांग की गई। इस दौरान जिला प्रभारी करणवीर सिंह, मोहम्मद अकील, मोहसिन मलिक, युवा जिलाध्यक्ष सुल्तान अहमद, ऋषिपाल सिंह, बाबू सिंह, लक्ष्मी शर्मा, राजबाला शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed