{"_id":"60b7d1ef8ebc3e1c8d012e10","slug":"seeked-full-time-teacher-status-from-cm-dhampur-news-mrt541009415","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों ने उपवास रख सीएम से पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों ने उपवास रख सीएम से पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा मांगा
विज्ञापन
सीएम से पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा मांगा
धामपुर। आर्थिक तंगी से जूझ रहे वित्तविहीन शिक्षकों ने बुधवार को प्रांतीय आह्वान पर पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा दिलाने और वेतन देने की मांग को उपवास रखा। प्रदेश सरकार को उनका संकल्प याद दिलाया।
वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह चौहान ने कहा सरकार ने अभी भी प्रदेश के वित्त विहीन शिक्षकों के हित में निर्णय नहीं लिया तो साल 2022 में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने को पूरी ताकत से विरोध होगा। कहा कि कोरोना काल में डेढ़ वर्ष से माध्यमिक शिक्षा का 85 फीसदी भार उठाने वाले वित्त विहीन शिक्षक रोटी के लिए मोहताज हैं। स्कूल बंद होने के कारण अधिकांश स्थानों पर अभिभावक फीस जमा नहीं कर रहे हैं। जिससे शिक्षकों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से सत्र शुरू होने से पहले पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देकर वेतन व अन्य सुविधाएं दिलाने की मांग की।
आरोप लगाया कि अब सरकार के अच्छे दिन जाने वाले हैं और कर्मियों के आने वाले है। शिक्षकों ने मांग की है कि सरकार तत्काल सेवा नियमावली बना वित्त विहीन शिक्षकों की मांगों को पूरा करे। इस मौके पर मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष राजेश कश्यप, सुशील कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश धनकड़, तौफीक अहमद, महावीर सिंह, करन सिंह, शिवकुमार सिंह शामिल रहे।