फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seeing the attitude of the farmers, the administration swung into action

Bijnor News: बिजनौर - किसानों के तेवर देख हरकत में आया प्रशासन

Fri, 28 Jul 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seeing the attitude of the farmers, the administration swung into action
नगीना के तेलीपुरा गांव के जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे के साथ वन विभाग के कर्मच
- चेतावनी एक सप्ताह निदान नहीं हुआ, तो करेंगे बड़ा आंदोलन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गुलदार के हमलों में जिले के अनेक किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। नगीना के तेलीपुरा बृहस्पतिवार को गुलदान के हमले में युवक की मौत की घटना की सूचना पर भाकियू कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे। आरोप है कि सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन वन अधिकारी व कर्मचारी कई घंटे तक नहीं पहुंचे। किसान नेताओं आंदोलन की चेतावनी से प्रशासन भी हरकत में आया।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, चौधरी राजेंद्र सिंह, ठाकुर रामौतार आदि के साथ अनेक कार्यकर्ता शुक्रवार डीएम से मिले। वार्ता में डीएम ने बताया कि मांग अनुरूप गुलदार को नरभक्षी घोषित किया। कई टीमें गठन की गई। ड्रोन की मदद से गुलदार का पता लगा कर नरभक्षी गुलदार को नष्ट किया जाएगा। किसान नेताओं ने किसानों को शास्त्र लाइसेंस देने की मांग की। जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने दो टूक कहा कि अगर गुलदार के मामले में कोई हीलाहवाली हुई तो वन विभाग के अधिकारियों को दफ्तरों में बैठने नहीं दिया जाएगा। बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वार्ता में होशियार सिह, पंडित देवदत्त शर्मा, संजीव कुमार, अवनीश कुमार, सत्यपाल सिंह, विजय पहलवान, तुषार, मुकूल, उपमा चौहान, डा. विजय सिंह, कविराज सिह, कोमन सिह आदि रहे।
विज्ञापन

घाट तक साथ गई पुलिस
भाकियू के आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती। भाकियू जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह व मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर मृतक संदीप के शव उठाकर कंधा दिया। शव के साथ बैराज तक पुलिस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग करता रहा पिंजरा लगाने के नाटक
भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि गुलदार के हमले से हो रहे लगातार मौत का जिम्मेदार कौन है। जब भी कोई घटना घटी होती है। वन विभाग पिंजरे लगाने बाहर से टीम बुलाने का नाटक करता है। अब और जनहानि बिजनौर जनपद बर्दाश्त नहीं कर सकता। कहा कि वन विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराएं जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed