फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Security system remained vigorous in the district

जिले में चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 06 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Security system remained vigorous in the district
बिजनौर में शास्त्री चौक पर एसडीएम व सीओ के साथ तैनात फोर्स। - फोटो : BIJNOR
जिले में चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

बिजनौर। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में हुए भूमि पूजन के मौके पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बहुत चाक चौबंद रही। हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा। रात भर होटल व ढाबों की चेकिंग होती रही। मंदिरों में हो रहे कार्यक्रमों में सुरक्षा के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया गया। पुलिस की सख्ती की वजह से सभी जगह हालात सामान्य रहे।
अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम के चलते पुलिस मंगलवार से ही अलर्ट रही। पुलिस ने रात भर होटल व ढाबों में चेकिंग की। होटलों में जो लोग ठहरे हुए थे उनके आईडी कार्ड आदि चेक किए। ढाबों में खाना खा रहे लोगों से भी पूछताछ की और तलाशी ली। बुधवार को भी यह अभियान जारी रहा। बुधवार को बस स्टैंड पर यात्रियों की तलाशी ली गई। कोई असामान्य मिला तो उससे पूछताछ की। शहर के चौराहों शास्त्री चौक, जजी चौक, प्रदर्शनी चौक पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग भी की।
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार व सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता चौराहों पर पहुंचकर व्यवस्था देखते रहे। पुलिस की हर भीड़ वाली जगह पर पैनी नजर रही। बाजार में भी पुलिस की टीम गश्त करती रही। जहां धार्मिक आयोजन किए जा रहे थे वहां पर भी पुलिस की पहरेदारी रही। आयोजकों से ज्यादा लोगों की भीड़ न बुलाने की अपील की। जो लोग आयोजनों में आए उनसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया। लोगों ने भी पुलिस की बात मानी और सोशल डिस्टेंसिंग में ही हवन आदि में बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed