फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Second leopard trapped in cage in Saidpuri Mahichand in a week

Bijnor News: सैदपुरी महीचंद में एक सप्ताह में दूसरा गुलदार पिंजरे में फंसा

Sat, 25 Apr 2026 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Second leopard trapped in cage in Saidpuri Mahichand in a week
नगीना। क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी महीचंद में बृहस्पतिवार की रात एक और गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। इसी स्थान पर 17 अप्रैल को भी एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ था। गुलदार के पिंजरे में फंसने की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वन विभाग पिंजरे सहित गुलदार को कृषि विज्ञान केंद्र ले गया।
विज्ञापन

वन रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी महीचंद में लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो करीब छह साल का गुलदार पिंजरे में बंद मिला। उनका कहना है कि करीब एक सप्ताह पूर्व इसी स्थान पर लगे पिंजरे में एक गुलदार पकड़ा जा चुका है। ग्रामीणों द्वारा गांव में कई गुलदार की मौजूदगी होने का दावा करने के बाद गुलदार को पकड़ने के लिए दीपू के खेत पर पुनः पिंजरा लगा दिया गया था। उनका कहना है कि पिंजरे में मुर्गे को रखा गया था। इसी लालच में गुलदार पिंजरे में फंस गया। उनका कहना है कि ग्रामीणों की मदद से गुलदार को पकड़कर कृषि विज्ञान केंद्र में रखा गया है। उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद उसे चिड़ियाघर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed