फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Second corona infected patient found in a week

Bijnor News: एक सप्ताह में मिला कोरोना संक्रमित दूसरा मरीज

Fri, 24 Mar 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 24 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Second corona infected patient found in a week
- तीन माह बाद 16 मार्च मिला था कोरोना का पहला मरीज
विज्ञापन

- जिले में कोरोना के दो सक्रिय मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में एक सप्ताह में कोरोना का दूसरा संक्रमित मरीज मिला है। मरीज की आरटीपीसीआर जांच पॉजिटिव पाई गई है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले में इस समय कोरोना के दो सक्रिय मामले हैं।

बिजनौर में 26 दिसंबर 2022 को कोरोना का आखिरी मरीज मिला था। इसके बाद साल 2023 में 16 मार्च को करीब तीन महीने बाद कोराना का एक नया मरीज मिला। हल्दौर के मोहल्ला भूड़ में होली चौक के पास रहने वाले 30 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अब बृहस्पतिवार को चंदक के गांव कामराजपुर में 45 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति की तबीयत ठीक है। उसे कोई अन्य बीमारी नहीं है। उसने सामान्य तौर पर जुकाम होने पर कोरोना की जांच कराई थी। जिसके चलते उसकी जांच पॉजिटिव आई है। उसमें कोरोना कोई लक्षण नहीं है। परिवार के अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी। साथ ही कोरोना जांच बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सकों को अस्पताल में मास्क लगाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed