{"_id":"60a6a6b38ebc3ef1ad53b7e6","slug":"seasonal-rivers-overflow-due-to-rain-dhampur-news-mrt539160128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसमी नदियों में उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसमी नदियों में उफान
विज्ञापन
बारिश से मौसमी नदियों में उफान
कालागढ़। रिमझिम बारिश से बरसाती नदियां उफान पर आ गईं हैं। बारिश की वजह से जगह जगह जलभराव हो गया।
बुधवार रात से कालागढ़ क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही थी। सुबह बारिश झमाझम होने लगी। दिन भर तेज बारिश होती रही। जिसकी वजह से बरसाती नदियों में पानी आ गया। कुछ ही घंटों में यह नदियां उफान पर आ गईं। केंद्रीय कालोनी में सूखा स्रोत, चौड़ा स्रोत, मैग्जीन स्रोत व पुराना कालागढ़ में सूखा स्रोत में पानी चलता देखा गया। पानी का बहाव बहुत तेज हो गया। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में से होकर आ रही ये नदियां उफनती रहीं। रामगंगा बांध एई एमडी जोशी के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक 50.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। सैंडिल बांध, कालागढ़ के अलावा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लैंसडान, मारचूला, नौला, चौखुटिया, रानीखेत आदि में भी खूब बारिश हो रही है। बांध के जलाशय में पानी आ रहा है।