फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Search underway in Rajasthan for those accused of cheating a retired teacher

Bijnor News: रिटायर्ड शिक्षिका से ठगी के आरोपियों की राजस्थान में तलाश

Fri, 23 Jan 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Search underway in Rajasthan for those accused of cheating a retired teacher
बिजनौर। नजीबाबाद की सेवानिवृत्त शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट करने के बाद 29 लाख की ठगी में पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगी है। फिलहाल पुलिस टीम राजस्थान में डेरा डाले हुए है। यहां पर उन लोगों की तस्दीक और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, जिनके खाते में पैसा गया था।
विज्ञापन

साइबर थाने में 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत शिक्षिका ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर करीब 29 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने इस मामले में अनिल कुमार निवासी ग्राम दुर्गागढ़ हरिद्वार, आफताब आलम निवासी बी-21 दिलशाद कॉलोनी झिलमिल थाना दिलशाद गार्डन जनपद पूर्वी दिल्ली और हरिओम वर्मा निवासी ग्राम नगला चक थाना पटियाली कासगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ये तीनों आरोपी उस बैंक खाते से जुड़े हुए थे, जिसमें 25 लाख रुपया ट्रांसफर किया गया था। फिर इस खाते से अलग अलग 22 बैंक खातों में रकम को ट्रांसफर किया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में स्थित बैंकों के खातों भी पैसा गया है। जिसके चलते पुलिस की एक टीम राजस्थान में डेरा डाले हुए है जोकि बैंक खाताधारकों को तस्दीक और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed