फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Search for miscreants in three districts

Bijnor News: तीन जिलों में चल रही बदमाशों की तलाश

Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Search for miscreants in three districts
संवाद न्यूज एजेंसी अफजलगढ़ (बिजनौर)। तीन दिन के अंतराल में मीट कारोबारी और दो किसान परिवारों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों को पकड़ना चुनौती बना हुआ है। ऐसे में उत्तराखंड के काशीपुर, मुरादाबाद और बिजनौर की एसओजी टीम ने तालमेल बनाया है। जिला और अंतरराज्यीय बॉर्डर के आरपार भी बदमाशों को ढूंढ रही है। वहीं, अफजलगढ़ में पूर्व में भी तैनात रह चुके थाना प्रभारियों को मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन

एसओजी के साथ साथ चांदपुर, रेहड़ और शेरकोट की पुलिस भी अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। बता दें कि गांव मानियावाला में 15 जनवरी की रात चार हथियारबंद बदमाशों ने गांव निवासी मीट कारोबारी फुरकान के यहां से डेढ़ लाख और तीन लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण लूट लिए था।
विज्ञापन

17 जनवरी की रात चार हथियार बंद बदमाशों ने गांव मनोहरवाली में अनीस के घर में घुसकर उसे और उसकी पुत्री सानिया को गन प्वाइंट पर लेकर 10 हजार की नकदी तथा करीब तीन लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण लूट लिए थे। गांव हरपुर में भी बदमाशों ने ओमप्रकाश के घर में घुसकर लूटपाट की थी। तीन हजार नकद तथा ढाई लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों घटनाओं में पीड़ित की तहरीर पर अलग अलग मुकदमे दर्ज किए गए है। अब तक पचास से अधिक सीसीटीवी खंगाले जा चुके हैं। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सक्रिय व संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लगातार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।उन्होंने बताया की की थानों की पुलिस के अलावा काशीपुर, मुरादाबाद व बिजनौर की एसओजी घटना के खुलासे के लिए लगी है। शीघ्र ही घटनाओं का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed