फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Search for four, land marked for construction of a power plant

Bijnor News: चार के लिए तलाश, एक बिजलीघर के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित

Fri, 06 Oct 2023 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Search for four, land marked for construction of a power plant
-चार बिजलीघरों के निर्माण को जमीन की तलाश जारी
विज्ञापन

-इस बिजलीघर से जुड़ेगी शहर के दक्षिण क्षेत्र की आबादी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला मुख्यालय की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए ऊर्जा निगम के अफसरों ने पांच बिजलीघरों के निर्माण का प्रस्ताव बनाया है। बिजलीघरों के निर्माण को जमीन तलाश की जा रही है। एक बिजलीघर निर्माण के लिए भूमि फरीदपुर उद्दा में चिह्नित की गई है। शेष बिजलीघरों के निर्माण को जमीन तलाश की जा रही है, परंतु मिल नहीं रही है।
नया परिसीमन हाेने के बाद जिला मुख्यालय की आबादी करीब डेढ़ लाख हो गई है। बिजली उपभोक्ता भी मुख्यालय पर क 33388 हैं। इनमें से छह हजार उपभोक्ता कॉमर्शियल है। कुछ उपभोक्ता बड़े भार वाले हैं। दिनोंदिन शहर के अंदर व बाहरी कालोनियों में आबादी बढ़ रही है। इन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति को फिलहाल शहर में बुखारा एवं आवास विकास बिजलीघर है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने मुख्यालय व आसपास रिवैंप योजना के तहत पांच नए बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव शासन व ऊर्जा निगम मुख्यालय को भेज रखा है। बिजलीघरों के निर्माण को जमीन की तलाश की जा रही है। अभी एक बिजलीघर फरीदपुर उद्दा में निर्माण को जमीन मिल पाई हैं। अफसरों का कहना है कि इस बिजलीघर पर दक्षिण क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। नए बिजलीघर का निर्माण के लिए एक किरतपुर रोड़, एक थाना कोतवाली के पास, सलेमपुर मथना, बबनपुरा, फरीदपुर उद्दा बनाने की योजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश जारी है
फरीदपुर उद्दा में एक बिजलीघर निर्माण को जमीन चिह्नित हुई है। बाकी बिजलीघरों के निर्माण को जमीन की तलाश की जा रही है। निर्माण की धनराशि स्वीकृत होते निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। - प्रदीप कुमार, एसडीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed