{"_id":"5f1f1bc68ebc3ea08b5c0f6a","slug":"sealed-on-getting-eight-infected-in-a-day-bijnor-news-mrt493376776","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में आठ संक्रमित मिलने पर किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में आठ संक्रमित मिलने पर किया सील
विज्ञापन

अफजलगढ़। नगर सहित क्षेत्र के एक गांव में एक ही दिन में आठ कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव को सील कर दिया गया है।
सोमवार को नगर के मोहल्ला नेजो सराय में छह, मोहल्ला नायक सराय और क्षेत्र के ग्राम सीरवासुचंद में एक-एक मरीज मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश कुमार के अनुुसार रविवार को रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से क्षेत्र के करीब 130 लोगों की जांच की गई। इनमें से क्षेत्र के आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। क्षेत्र में अब तक करीब 60 से भी अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। प्रशासन ने संक्रमितों के इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील करा दिया है।