फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sealdah Express to halt at Chandok station from September 8, big relief for passengers

Bijnor: अब चंदोक रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी सियालदाह एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 05 Sep 2025 12:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Sep 2025 12:55 PM IST
सार

जम्मूतवी से कोलकाता के बीच चलने वाली सियालदाह एक्सप्रेस 8 सितंबर से नजीबाबाद के चंदोक रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। ट्रेन को दोनों दिशा में दो मिनट का ठहराव दिया गया है, जिससे यात्रियों को सफर में बड़ी राहत मिलेगी।

 

विज्ञापन
Sealdah Express to halt at Chandok station from September 8, big relief for passengers

विस्तार

यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब जम्मूतवी से कोलकाता के बीच चलने वाली सियालदाह एक्सप्रेस का ठहराव बिजनौर जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में चंदोक रेलवे स्टेशन पर भी मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को आठ सितंबर से नियमित रूप से यहां रोकने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस (13151 अप) रात 9:32 बजे चंदोक रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। वहीं, जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली डाउन सियालदाह एक्सप्रेस (13152) सुबह 7:02 बजे यहां पहुंचेगी। दोनों दिशाओं से ट्रेन को दो-दो मिनट का ठहराव मिलेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी कर संबंधित स्टेशनों को सूचना दी है। रेलवे का कहना है कि इस ठहराव से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें लंबी दूरी तय करने के लिए नजदीकी बड़े स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा कि चंदोक स्टेशन पर सियालदाह एक्सप्रेस का ठहराव लंबे समय से मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed