{"_id":"62e972d57c6ac554d8671789","slug":"seal-installed-at-the-main-gate-of-para-medical-college-bijnor-news-mrt599570327","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा मेडिकल कॉलेज के मेन गेट पर लगवाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा मेडिकल कॉलेज के मेन गेट पर लगवाई सील
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। चांदपुर बास्टा रोड पर संचालित पैरा मेडिकल कॉलेज पर एसडीएम ने सील लगा दी है। छात्राओं द्वारा बिना मान्यता के कॉलेज चलने की शिकायतों व थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
बास्टा रोड पर संचालित पैरा मेडिकल कॉलेज में छात्राओं को एएनएम व जीएनएम का कोर्स कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि कॉलेज में बिना मान्यता के कोर्स कराए जा रहा था। कॉलेज से कोर्स कर रहे विद्यार्थियों द्वारा भारतीय चिकित्सा सहायक परिषद की वेबसाइट पर जांच की तो कॉलेज उपलब्ध न होने पर सच्चाई का पता चला। विद्यार्थियों ने जिला मुख्यालय, थाना चांदपुर व कॉलेज पर धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पिछले माह छात्रा ने कॉलेज प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि कॉलेज के खुलने की खबर पाकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुधांशु चाहल के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बिजनौर पहुंच कर जिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चांदपुर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सोमवार शाम को तहसील प्रशासन द्वारा कॉलेज के मेन गेट पर सील लगा दी है। एसडीएम मांगेराम चौहान ने बताया कि कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।