{"_id":"60edcdb58ebc3ea6e3726bb8","slug":"sdm-raided-and-caught-fake-cement-nazibabad-news-mrt54722519","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने छापा मारकर नकली सीमेंट पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने छापा मारकर नकली सीमेंट पकड़ा
Tue, 13 Jul 2021 11:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। सीमेंट की एक कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम ने कोतवाली मार्ग पर छापा मारकर नकली सीमेंट बरामद किया। प्रतिष्ठान से नकली सीमेंट सहित मिलावट करने की सामग्री और खाली कट्टे भी बरामद हुए।
एसडीएम परमानंद झा से सीमेंट की एक कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक हरजीत सिंह, उप प्रबंधक कमल सिंह ने नजीबाबाद में सीमेंट कारोबारी द्वारा कंपनी के नाम से नकली सीमेंट तैयार कर बेचने की शिकायत की थी। एसडीएम ने पुलिस और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ कोतवाली मार्ग पर दयावती ट्रेडर्स प्रतिष्ठान पर मंगलवार को छापा मारा। छापे के दौरान नकली सीमेंट के 50 से अधिक कट्टे, करीब ढाई हजार खाली कट्टे और दूसरी कंपनियों के 300 से अधिक सीमेंट के कट्टे मिले। मौके से सीमेंट की मिलावट में प्रयुक्त किए जाने वाला सामान भी बरामद हुआ।
बताया जाता है कि क्षेत्र के प्रधानपति के संबंधी द्वारा नकली सीमेंट का कारोबार किया जा रहा था। कंपनी प्रतिनिधि कमल सिंह की तरफ से पुलिस को नकली सीमेंट तैयार करने के संबंध में तहरीर सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।