{"_id":"63b6e6b4a404d969be78bc16","slug":"sdm-has-suspended-lekhpal-for-taking-bribe-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor Video: लेखपाल की करतूत का वीडियो वायरल, SDM ने किया निलंबित, जानें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor Video: लेखपाल की करतूत का वीडियो वायरल, SDM ने किया निलंबित, जानें- पूरा मामला
Thu, 05 Jan 2023 08:37 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:37 PM IST
सार
Bijnor Video : लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वहीं जानकारी लगने पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बिजनौर में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में नांगलजट के एक लेखपाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एसडीएम तक पहुंचा तो मामले में कार्रवाई हो गई। एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि शिकायतकर्ता ने यह वीडियो एसडीएम को भेजा था। कहा जा रहा है कि वीडियो में लेखपाल रिश्वत ले रहा है। इन आरोपों के चलते लेखपाल तेजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम सदर मोहित कुमार ने बताया कि एक वीडियो उनके पास आया है। इसमें एक लेखपाल को एक व्यक्ति से रिश्वत लेते बताया जा रहा था। जांच करने पर पता चला कि वीडियो में दिख रहा लेखपाल नांगलजट में तैनात तेजपाल सिंह हैं। प्रथम दृष्टया लेखपाल रिश्वत लेने के आरोपी प्रतीत हो रहे हैं। इसके चलते तेजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Bijnor: अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर की 54 बीघा भूमि जब्त, अरबपति था अकबर बंजारा, धीरे-धीरे खुल रहे चौंकाने वाले राज
एसडीएम का कहना है कि यदि किसी अन्य के खिलाफ भी ऐसी शिकायत आती हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Income Tax Raid: BSP सांसद के ठिकानों पर छापामारी जारी, जांच के दौरान मिले कई अहम सुराग, खुलेंगे बड़े राज