फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM gave instructions to the monitoring committee to prevent infection

साहनपुर में एसडीमए ने निगरानी समिति की समीक्षा बैठक की

Sun, 23 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
SDM gave instructions to the monitoring committee to prevent infection
संक्रमण रोकने को एसडीएम ने निगरानी समिति को दिए निर्देश
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम परमानंद झा ने संक्रमण को रोकने के लिए निगरानी समिति की साहनपुर में समीक्षा बैठक की। एसडीएम ने विशेष कैंप लगवाकर कोविड की जांच कराई। उन्होंने क्षेत्र में ही 45 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन कराने के निगरानी समिति और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए।
नगर पंचायत साहनपुर के बारात घर में एसडीएम परमानंद झा ने शनिवार को निगरानी समिति और स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमितों का पता लगाने के लिए डोर टू डोर सर्वे करने, संक्रमितों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति को संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्रवासियों को जागरूक करने, मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाने और शासन की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए जन संर्पक करने के निर्देश दिए। बैठक में साहनपुर चेयरमैन मेराज अहमद, ईओ हरि नारायण सिंह, डा. कोनैन अली, लेखपाल छतरपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

99 की कराई कोविड जांच
नजीबाबाद। एसडीमए परमानंद झा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साहनपुर के चेयरमैन मेराज अली सहित 99 लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए। क्षेत्रीय लेखपाल छतरपाल ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर साहनपुर के 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को साहनपुर में ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों को मिलेंगे एक हजार रुपया
नजीबाबाद। एसडीएम परमानंद झा ने शासन के आदेश पर नगर पंचायत साहनपुर के ईओ से मजदूर परिवारों को भरण पोषण भत्ते के लिए तत्काल सूची तैयार करने के निर्देश दिए। शासन ने दैनिक कार्य से जुड़े जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा, पटरी दुकानदारों, ई-रिशा चालक, कुली, पल्लेदार, नाविक, नाई, धोबी, मोची, हलवाई, पंजीकृत श्रमिकों को भरण पोषण भत्ते के रूप में 1000 रुपया प्रति परिवार फिलहाल एक माह के लिए देने का शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed