{"_id":"6323764b72b12a0de876a26e","slug":"sdm-checked-the-horoscope-of-madrasas-bijnor-news-mrt6054360200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के आदेश पर एसडीएम ने निरीक्षण कर मदरसों की कुंडली खंगाली, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के आदेश पर एसडीएम ने निरीक्षण कर मदरसों की कुंडली खंगाली, हड़कंप
विज्ञापन
एसडीएम ने मदरसों की कुंडली खंगाली
धामपुर। सरकार के आदेश पर अधिकारियों ने मदरसों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत संचालित चार मदरसों का निरीक्षण किया।
एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी नगेेंद्र सिंह, पालिका के जेई सिविल नैपाल आदि को साथ लेकर नगर के चार मदरसों की चेकिंग की। बताया गया कि धामपुर में मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत केवल चार मदरसे संचालित है। इन मदरसों में द मदरसा अल जामियाउल हिदायतुल उलूम मछली बाजार, मदरसा इस्लामियां अरबिया बंदूकचियान मदरसा जामा उल उलूम जूनियर हाईस्कूल धामपुर, मदरसा हुसैनिया कासिमुल उलूम पहाड़ी दरवाजा शामिल है। सभी मदरसों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से मदरसों की भूमि संबंधी अभिलेख, बच्चों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, भवनों की स्थिति, फीस की आवक व खर्च आदि के बारे में जानकारी तलब की गई है। अभी जांच जारी है। जब जांच पूरी हो जाएगी तो मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। जांच में करीब 11 बिंदु शामिल है। जिन पर जांच की जा रही है।