{"_id":"61a12b3f92c7782db131e3d5","slug":"sdm-angry-over-apathy-towards-vaccination-nazibabad-news-mrt5664954192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
नजीबाबाद के पीएचसी में निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : NAZIBABAD
वैक्सीनेशन के प्रति उदासीनता पर एसडीएम नाराज
नजीबाबाद। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वैक्सीनेशन टीमों के समय से केंद्रों के लिए रवाना होने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह शुक्रवार को प्रात: 9:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और वैक्सीनेशन टीमें केंद्र पर मौजूद नहीं मिलीं। एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.फैज हैदर और स्वास्थ्यकर्मियों से शुक्रवार के वैक्सीनेशन कार्यक्रम की जानकारी ली। एसडीएम ने वैक्सीनेशन के लिए चार वाहनों में जाने वाली टीमें अस्पताल पर उपलब्ध न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल केंद्रों के लिए वैक्सीनेशन टीम रवाना कराईं।
एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। 14 स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनुपस्थित होने पर केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं और वैक्सीनेशन व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उधर, ग्राम पंचायत गांगूवाला में वैक्सीनेशन के लिए फॉर्म वेरीफिकेशन कर्मचारी दोपहर तक न पहुंचने पर भी एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि वैक्सीनेशन के प्रति किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य कर्मचारियों या संबंधित कर्मचारियों द्वारा कोताही बरती जाती है तो संबंधित स्वास्थ्यकर्मी के प्रति अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।