फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM after cleaning Bifre

सफाई नहीं मिलने पर एसडीएम बिफरे

Fri, 26 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 26 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
SDM after cleaning Bifre
धामपुर में बृहस्पतिवार को एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने टीम के साथ वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण किया। बस्ती में कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताया। इस दौरान एसडीएम ने बस्ती के बाहर मेन मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले कई व्यापारियों से जुर्माना वसूला। पालिका अफसरों को निर्देश दिए अतिक्रमण नहीं हटाने वालों से जुर्माना वसूले। जो विरोध करें, उनकी सूची बनाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन



एसडीएम ने बताया तहसील की सभी पालिकाओं और नगर पंचायतों में सफाई व्यवस्था को एक साथ जांच कराने को नायब तहसीलदारों और तहसीलदारों को प्रभारी बनाया। धामपुर पालिका में सफाई व्यवस्था की चेकिंग का दायित्व उन्हें स्वयं निभाना है। धामपुर में दो कानूनगो और 21 लेखपालों को सफाई कर्मियों द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था की चेकिंग करने लगाया। नगर की कोई ऐसी गली नहीं है, इसकी सफाई चेकिंग को लेखपाल नहीं लगा हो। यहां पर 87 सफाई कर्मी तैनात है।
विज्ञापन



 बृहस्पतिवार को एसडीएम ने ईओ सुरेंद्र यादव, सफाई निरीक्षक राजीव मलिक, चेतन सिंह और लेखपालों की टीम के साथ वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण किया। यहां पर जल निकासी की ठीक न मिलने पर ईओ को प्रोजेक्ट तैयार कर वर्षा काल से पहले नाला निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की ढ़िलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग मांगा। पालिका से जरूरत वाले स्थानों पर डस्टबिन रखने को कहा। इससे मुहल्ले के लोग मनमर्जी से कुडा न फेंक कर डस्टबिन में डालें। नगर में 85 स्थानों पर डस्टबिन रखने को स्थानों को चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अफजलगढ़ में तहसीलदार जगन्नाथ सिंह ने मोहल्ला किला, चिंरजी लाल, गौहर अली खां, मेन मार्केट, जैनुलआबेदीन का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था अपेक्षाकृत न मिलने पर असंतोष जताया।  इसमें लेखपाल वीरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजवीर सिंह, जितेंद्र सिंह आदि रहे।
 शेरकोट में पालिका के सफाई कर्मियों के कार्यों की समीक्षा हुई। जहां पर गंदगी मिली। उसे तुरंत दूर कराया गया। बृहस्पतिवार को तो चेकिंग कर वे उन्हें सजग कर रहे है। यदि उनके निरीक्षण में फिर से गंदगी मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई को डीएम को रिपोर्ट देंगे। अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था को मानकनुरूप करने के निर्देश ईओ से दिए।

सफाई व्यवस्था में मिलीं खामियां
बिजनौर में एसडीएम अजय तिवारी ने 50 तहसील कर्मचारियों की टीम के साथ बिजनौर नगर पालिका में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनेक जगह पर गंदगी मिली।

बृहस्पतिवार को एसडीएम अजय तिवारी व तहसीलदार राजेश कुमार बिजनौर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की जांच के लिए पैदल ही निकले। जांच के दौरान सिविल लाइन पर नाली में गंदगी मिली। उन्होंने इस संबंध में सफाई निरीक्षक डीके अग्रवाल से पूछताछ की। वहीं सफाई व्यवस्था की जांच के लिए हर वार्ड में एक लेखपाल व एक राजस्व निरीक्षक ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा नष्ट करने के मकसद से रामलीला मैदान के पास कूड़े व पॉलीथीन में आग लगा दी और चंपत हो गए। एसडीएम अजय तिवारी के मुताबिक जांच में नागरिकों से सफाई कर्मचारियों के व्यवहार व नियमित उपस्थिति के बारे में भी पता किया गया है। निरीक्षण के दौरान अनेक स्थानों पर गंदगी मिली। सीवर कार्य के कारण जगह-जगह गलियां जर्जर अवस्था में मिलीं।


उन्होंने बताया कि  तहसील कर्मचारियों से भी अनेक वार्डों में गंदगी होने की सूचना मिली। निरीक्षण में सीवरेज, पानी के रिसाव, ी आदि के बारे में भी जानकारी एकत्र की गई है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने व अन्य बिंदुओं पर कार्रवाई न मिलने पर आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नील कमल टाकीज रोड़ पर  एसडीएम को दुकानदारों ने टूटा मूत्रालय दिखाया। कहा कि उन्होंने  इसे  बनवाया पालिक के ट्रैक्टर ने तोड़ दिया। पालिका ने मरम्मत नहीं कराई । एसडीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को मूत्रालय ठीक कराने और उसकी नियमित सफाई की व्यवस्था कराने का भी आदेश दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed