फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM administered the oath of Municipal President to Zeenat Pathan

Bijnor News: एसडीएम ने दिलाई जीनत पठान को पालिकाध्यक्ष की शपथ

Sun, 28 May 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
SDM administered the oath of Municipal President to Zeenat Pathan
चांदपुर पालिकाध्यक्ष जीनत पठान को शपथ दिलाती एसडीएम रितु रानी।
बिजनौर, चांदपुर। एसडीएम रितु रानी ने कड़ी सुरक्षा के बीच चांदपुर की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष जीनत पठान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न पहुंचने के कारण पालिकाध्यक्ष पद व गाेपनीयता की शपथ नहीं ले सकीं थीं।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस टिकट से पालिकाध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल करने वाली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी जीनत पठान अपने ससुर निसार खां व समर्थकों के साथ पालिका परिसर पहुंची। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष जीनत पठान को उपजिलाधिकारी रितु रानी पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान पालिका परिसर में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। शपथ ग्रहण के समय अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा देवी, जेई उमेश बाबू, पालिका स्टाफ व पालिकाध्यक्ष समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

- शुक्रवार को पालिका परिसर में आयोजित शपथ समारोह में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष जीनत पठान के न पहुंचने पर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। उपजिलाधिकारी रितु रानी के मुताबिक नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष को शपथ के लिए पत्र भेजकर आमंत्रित किया गया था। लेकिन घर पर कोई न मिलने व स्वास्थ्य ठीक न होने की बात बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मतदान के दौरान हुआ था विवाद
नगरपालिका परिषद के मतदान के दौरान चार मई को बास्टा रोड पर स्थित मतदान केंद्र बारात घर के पास भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता रॉकी और कांग्रेस प्रत्याशी पति कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के बीच विवाद हो गया था। जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी जीनत पठान, प्रत्याशी पति कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान सहित 12 को नामजद करते हुए करीब 32 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें शेरबाज पठान सहित तीन लाेगों का पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।

- नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष जीनत पठान को मतदान के दौरान विवाद मामले में कोर्ट से 15 मई तक के लिए गिरफ्तादी से राहत मिल गई थी। एसडीएम रितु रानी ने बताया कि नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष जीनत पठान को हाईकोर्ट से छह जून तक के लिए अग्रिम जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed