{"_id":"58a893b34f1c1bab19d85f0f","slug":"screws-tightened-on-the-teachers-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों पर कसा शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शिक्षक यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक ही परीक्षा केंद्र पर दोबारा ड्यूटी नहीं दे सकेंगे। शिक्षकों की ड्यूटी आठ किलोमीटर परिधि में आने वाले केंद्रों पर लगेंगी। यदि केंद्र पर कक्ष निरीक्षक का पाल्य परीक्षा देता मिलेगा तो शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी। करीब चौरानवे हजार छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। डीआईओएस कार्यालय तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा अगले माह प्रस्तावित हैं। डीआईओएस कार्यालय व्यवस्थाओं को फाइनल करने में लगा है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जिले में 160 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कार्यालय कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि वे अपने विद्यालय के बोर्ड परीक्षा प्रभारी तथा दो सहायकों को छोड़कर शिक्षकों की सूची निजी वाहक के द्वारा भेेजें। बोर्ड ने पहली बार ऐसी व्यवस्था की है कि जिस केंद्र पर शिक्षक ने कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पिछली बार की थी उस शिक्षक की ड्यूटी दूसरी बार उस केंद्र पर नही लगेगी। शिक्षक दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा देने वाले अपने पाल्य सूची डीआईओएस दफ्तर को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन