{"_id":"580280874f1c1b210328ed04","slug":"scramble-to-replace-cane-purchasing-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने के लिए किसानों में मची मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने के लिए किसानों में मची मारामारी
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शुगर मिलों का पेराई सीजन शुरू होने की घोषणा होने के साथ ही गन्ना क्रय केंद्र इधर से उधर कराने की लिए मारामारी शुरू हो गई है। इस बारे में कई गांवों के किसान गन्ना क्रय केंद्र लगवाने की मांग को लेकर डीसीओ से मिले हैं। इन किसानों ने दूसरे गांव के लोगों पर वाहनों के पहियों की हवा निकालने व उनके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उधर, गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से परेशान किसान बरकातपुर शुगर मिल से सेंटर हटवाने की डीसीओ से मांग की है।
डीसीओ कार्यालय पर मौजूद भूदेव सिह, राजेंद्र, देवेंद्र, सुशील, रामकुमार, इंद्रजीत, सतेंद्र, तेजपाल, हरवीर आदि ने बताया कि गन्ना खरीद केंद्र ककराला चांदपुर शुगर मिल से जुड़ा है। सेंटर पर पांच गांवों के किसान गन्ना सप्लाई करते हैं। उनका आरोप था कि सेंटर पर कई कई दिन तौल नहीं होती। घटतौली होती है। किसान कम रेट पर क्रेशरों पर गन्ना बेचने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों की मांग थी कि उनके गांव में धामपुर शुगर मिल का एक सेंटर और लगाया जाए। नूरपुर गन्ना समिति के मदारीपुर के ग्रामीण भी डीएसओ से मिले तथा नया गन्ना सेंटर लगवाने की मांग की।
वहीं बिजनौर में भाकियू ने तहसील परिसर में बैठक का आयोजन किया। बैठक में वक्ताओं ने किसानों ने विरासत के दाखिल खारिज के लिए लेखपाल द्वारा सुविधा शुल्क मांगने पर रोक लगाने, बारहसाला निकलवाने पर किसान को परेशान नहीं किए जाने की मांग की गई। बैठक में सतपाल सिंह, विकास कुमार, निरंजन सिंह, पंकज कुमार, मेघनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।