{"_id":"67423666bbb5ae3e4b0c01f4","slug":"scorpio-collides-with-a-tree-sister-in-law-sister-in-law-and-two-girls-die-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-136492-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, ननद-भाभी और दो बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, ननद-भाभी और दो बच्चियों की मौत
विज्ञापन
- पत्नी-बच्चोें और बहन को लेकर मेला घूमने गया था नसीरपुर निवासी एसी मैकेनिक
- कोतवाली-नहटौर मार्ग पर हुआ हादसा, चार की मौत से परिवार में कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर(बिजनौर)। कोतवाली देहात मार्ग पर नहटौर के पास स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में मां-दो बेटी और ननद की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत तीन घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। उधर, परिवार में मातम छाया हुआ है।
शुक्रवार को नसीरपुर का रहने वाला एसी मैकेनिक सुल्तान अपनी स्कॉर्पियो से परिवार के साथ नजीबाबाद में मेला देखने गया था। रात करीब 11 बजे लौटते वक्त नहटौर कोतवाली रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी और पेड़ से टकरा गई।
हादसे में सुल्तान की पत्नी गुलफ्सा (40), बेटी अनादिया (8 दिन), दूसरी बेटी अलीशा उर्फ खुशी (7) और बहन चांद बानो (45) निवासी पत्नी दिलशाद निवासी लालढांग कोटद्वार, उत्तराखंड की मौके पर मौत हो गई। सुल्तान (42), बेटा शाद (5) और भांजी आदिबा (14) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। अब घायलों को इलाज निजी अस्प्ताल में चल रहा है।
विज्ञापन
एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल और सीओ सर्वम सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी पूर्वी ने बताया कि कार अनियंत्रित हो गई थी और पेड़ से टकराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। तीन घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।