फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scooter rider dies in car collision

कार टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत

Tue, 23 Feb 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider dies in car collision
कार टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद मार्ग पर रोशननगर की पुलिया के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे से गुस्साएं परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ के समझाने के बाद जाम खोला गया।
गांव रोशननगर निवासी जितेंद्र सिंह (62) की गांव को जाने वाले रास्ते पर मुरादाबाद हाईवे के किनारे दुकानें बनी हुई हैं। सोमवार दोपहर बाद तीन बजे वह स्कूटी से गांव से दुकान पर आए थे। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचे तो मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में जितेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत ही गई। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। जितेंद्र सिंह की मौत की सूचना से उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद परिजनों ने कार चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा के अलावा सीओ शुभ सूचित सर्किल के सभी थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जितेंद्र सिंह के पुत्र नवीन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed