{"_id":"68cda004a1a892e5160bd36f","slug":"scientists-visited-peanut-farms-and-provided-tips-on-how-to-increase-production-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-160584-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मूंगफली के खेत में पहुंचे वैज्ञानिक और दिए अधिक उत्पादन के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मूंगफली के खेत में पहुंचे वैज्ञानिक और दिए अधिक उत्पादन के गुर
Fri, 19 Sep 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को ग्राम शेखुपुरा में मूंगफली के खेत (क्लस्टर प्रदर्शन) पर पहुंचे। वहां वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह ने आसपास के किसानों को मूंगफली दिखाई। साथ ही फसल उत्पादन प्रणाली, उन्नत प्रजाति और अधिक उत्पादन लेने के बारे में विस्तार से बताया।
वैज्ञानिक डाॅ. शिवांगी ने मूंगफली में पोषक तत्व का उचित प्रबंधन कैसे करें? इसके बारे में बताया। साथ ही मूंगफली में खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. पिंटू कुमार ने मूंगफली की फसल में लगने वाले कीटों पर नियंत्रण या फसल सुरक्षा तकनीकी, अधिक उत्पादकता के टिप्स दिए। कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग की ओर से जनपद में मूंगफली की खेती को फिर से बढ़ावा दिया जा रहा है।
वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल बुवाई का समय, उन्नत बीज आदि की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि योजना के तहत जनपद कई गांवों में मूंगफली की खेती कराई जा रही हैं। उन्हें क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन बनाया गया। जहां किसानों की विजिट कराकर उन्हें जानकारी दी जा रही है। प्रगतिशील किसान कलीराम सिंह, योगानंद ने किसानों को अधिक आमदनी प्राप्त करने के लिए कृषि विविधीकरण अपनाने को कहा। संवाद