क्रिसमस डे पर लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
धामपुर। क्रिसमस डे के मौके पर रविवार को होली एंजल अकेडमी में मेले का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों की ओर से विभिन्न प्रकार की स्टाल और विज्ञान मॉडलों को तैयार किया गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने मेले का उद्घाटन करने के बाद विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की।
क्रिसमस डे के मौके पर रविवार को बच्चों ने मेले में कई प्रकार की दुकानों को सजाया। विज्ञान वर्ग के बच्चों ने विज्ञान के मॉडल बनाए। इस मौके पर बच्चों ने एसडीएम के कई प्रश्नों के उत्तर दिए। जिस पर एसडीएम ने बच्चों की पीठ थपथपाई। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रबंधक रेशु चौहान, प्रबंध निदेशक राजीव चौहान, जगदीश चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मालती चौहान, प्राचार्य डॉ. राजकुमार (धामपुर डिग्री कॉलेज धामपुर) डॉ. एसके सिंह प्राचार्य (धामपुर लॉ कॉलेज) ने भी बच्चों के प्रयास को सराहा। इस मौके पर शिक्षक कोआर्डिनेटर नविता, हेमलता, राफिया मंजूर, रूबी विश्नोई, शबनम, निकिता चौहान, सर्वेश, शिवम चौहान का सहयोग रहा। स्कूल के उप प्रधानाचार्य कमल कुमार ने आगंतुकों का आभार जताया।