{"_id":"5f8345998ebc3e9bbd5f5295","slug":"schools-will-open-in-two-shifts-from-19-bijnor-news-mrt505665638","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 से दो शिफ्टों में खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 से दो शिफ्टों में खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन
19 से दो शिफ्टों में खुलेंगे स्कूल
बिजनौर। जिले के यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के स्कूल 19 अक्तूबर से खुलेंगे। स्कूल दो पाली अर्थात शिफ्ट में खुलेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 19 से कक्षा नौ से 12 तक के छात्र ही स्कूल आएंगे। स्कूल दो शिफ्ट में खुलेंगे। पहली शिफ्ट में कक्षा नौ व दस के छात्र आएंगे। दूसरी शिफ्ट में कक्षा 11 व 12 के छात्र आएंगे। हर कक्षा में एक दिन में 50 प्रतिशत छात्र ही बुलाए जाएंगे। बाकी छात्र दूसरे दिन बुलाए जाएंगे। कहा जिन छात्रों के पास पढ़ने की ऑनलाइन सुविधा नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बुलाया जाएगा। ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। कॉलेज को टाइमटेबल छात्रों के अनुसार तैयार करना है। स्कूल के भवन, कक्ष पूरी तरह सैनिटाइज होने हैं। छात्रों को कक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अनिवार्य रहेगा। शिक्षकों व छात्रों को मास्क लगाकर रहना है। स्कूलों को अतिरिक्त मास्क की व्यवस्था रखनी है। यदि कॉलेज में दो गेट हैं तो आने -जाने की व्यवस्था उसी के अनुसार अलग -अलग की जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा यदि स्कूलों ने छात्रों को लाने, जाने के लिए वाहन लगा रखे हैं। तो वाहनों को रोजाना सैनिटाइज करना होगा।