फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Schools taking approval from parents for vaccination of children

बच्चों के टीकाकरण को अभिभावकों से मंजूरी ले रहे स्कूल

Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Schools taking approval from parents for vaccination of children
बच्चों के टीकाकरण को अभिभावकों से मंजूरी ले रहे स्कूल
विज्ञापन

बिजनौर। बच्चों के टीकाकरण को लेकर स्कूलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों की ओर से अभिभावकों से बच्चों के टीकाकरण की मंजूरी ली जा रही है। जिले में जल्द ही 5 से 12 साल तक के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी टीकाकरण को लेकर तैयार है।
जिले में अभी तक 12 साल से अधिक उम्र वालों को ही टीका लगाया जा रहा था, लेकिन अब जल्द ही 5 से 12 साल तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूल तक सभी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए स्कूल प्रबंधन भी आगे आ रहा है। जिसके चलते बच्चों के टीकाकरण के लिए उनके अभिभावकों से अनुमति ली जा रही है। इसके साथ ही टीका लगवाने के बाद बच्चों को एक दिन का अवकाश भी दिया जाएगा। जिले में अब 12 से 14 साल तक के 84896 किशोरों को टीका लग चुका है। जबकि 903 किशोरों ने ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

बच्चों के टीकाकरण को देंगे बढ़ावा
यूनिवर्सल एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि हमारी ओर से टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही टीकाकरण के बच्चों के अभिभावकों से अनुमति ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों को करेंगे जागरूक
केएस चिल्ड्रिन एकेडमी कोतवाली के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने कहा कि 5 से 12 साल तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। ग्रुप के माध्यम से टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी। टीकाकरण में स्कूल की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।

टीकाकरण अभियान में सहयोग करेंगे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडर्न इंटर कॉलेज सबलगढ़ के प्रधानाचार्य अनंशु माहेश्वरी ने बताया कि स्कूल की ओर से टीकाकरण अभियान में सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा बच्चों को टीका लगवाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed