{"_id":"5b47a71c4f1c1b84468b62a1","slug":"schools-get-waterlogging-so-teachers-leave-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में हुआ जलभराव तो शिक्षकों ने कर दी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में हुआ जलभराव तो शिक्षकों ने कर दी छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद भवानीपुर के प्राथमिक विद्यालय में भरा बारिश का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में बुधवार रात हुई बारिश से कई गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। गांव भवानीपुर उर्फ जिक्रीवाला के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में जलभराव होने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मिड डे मील के पश्चात शिक्षकों ने स्कूलों की छुट्टी कर दी।
बुधवार रात में वर्षा के चलते स्कूल प्रांगण में कई फीट पानी भर गया। अभिभावक गुड्डू, सुरेश, अजय, मंजू गौतम, पुरुषोत्तम, आसिफ, शरीफ, माजिद, शमीम, सुलेमान आदि ने मुख्य अध्यापक जहीरूल से कहा कि वह बच्चों केेे स्कूल में तो भेज रहे हैं, लेकिन बच्चों की देखभाल करने का काम उनका है। आज कल बारिश होने से जमीन में छिपे जहरीले सांप बाहर आ रहे हैं। मुख्याध्यापक ने मिड डे मील खिलाने के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी।
मुख्याध्यापक जहीरूल का कहना है कि उन्होंने कई बार बीएसए, बीईओ, ग्रामप्रधान से मिट्टी भराव कराने का सुझाव दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण हल्की बरसात में भी स्कूल में पानी भर जाता है। उधर, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह का कहना है कि मिट्टी का खनन बंद होने के कारण मिट्टी नहीं डलवाई जा सकी है।
विज्ञापन
दुकानों में बारिश का पानी घुसा
अफजलगढ़। रामलीला मार्केट, मुस्लिम फंड के समीप सड़क और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि नचना नदी में तेज प्रवाह से पानी बह रहा है, जो नगर के बीच से होकर गुजरती। इस नदी की जमीन पर लोगों का कब्जा है। कई बार जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। लेकिन समस्या का निदान नहीं कराया। शिवप्रकाश, संदीप शर्मा, पीयूष माहेश्वरी, मोहित रूहेला, अशोक रस्तोगी ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
कासमपुरगढ़ी के मुुख्य मार्ग जलभराव
रेहड़ में जल भराव की स्थिति होने से ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पानी निकासी की मांग की है। ग्राम प्रधान हाजी हामिद हसन का कहना है की जल्दी ही नाले की सफाई होगी। गांव के फारूख, तस्लीम, मुबारक, सुभान, रईस, शफीक आदि ने बताया की सड़क ऊंची होने और नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ब्यूरो