{"_id":"62e57da94d593d2d5344cd1e","slug":"school-will-be-built-in-mohammadpur-devmal-block-bijnor-news-mrt599149090","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में बनेगा विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में बनेगा विद्यालय
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में एक नवीन प्राथमिक विद्यालय, एक अतिरिक्त कक्ष, पांच प्राथमिक विद्यालयों के भवनों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन व विभाग ने करीब 82 लाख रुपये का बजट निर्धारित करते हुए जारी कर दिया है। बरसात के बाद इनका निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने व मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति को कार्य किया जा रहा है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ग्राम पंचायतों व नगर पालिकाओं के माध्यम से जिले के परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं पूर्ण की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के नरूल्लापुर हफीज में बीस लाख 36 हजार रुपए की लागत से एक नवीन प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। धनराशि जारी हो गई है, जल्द निर्माण करार्य आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा किरतपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में पांच लाख 65 हजार रुपये की लागत से एक अतिरिक्त बड़े कक्ष का निर्माण होगा। साथ ही जर्जर हुए पांच प्राथमिक विद्यालयों के भवनों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इन पांच विद्यालयों का निर्माण करीब 56 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि एक नवीन विद्यालय, अतिरिक्त भवन, पुनर्निर्माण भवनों की धनराशि जारी हो गई है। जल्द ही इनके निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाएगा।