Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   School Van Narrowly Escapes Collision with Overloaded Dumper in Bijnor, Villagers Block Road

टला हादसा: बिजनौर में स्कूली वैन को ओवरलोड डंपर ने घेरा, बाल-बाल बचे बच्चे; ग्रामीणों ने दो घंटे लगाया जाम

Sat, 21 Nov 2026 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Nov 2026 12:32 PM IST
सार

बिजनौर के नजीबाबाद में रायपुर रोड पर ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से स्कूली वैन बाल-बाल बची। बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने करीब दो घंटे जाम लगाकर ओवरलोड वाहनों पर रोक और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।

विज्ञापन
School Van Narrowly Escapes Collision with Overloaded Dumper in Bijnor, Villagers Block Road
ग्रामीण व बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रायपुर रोड पर कनकपुर कला गांव के पास तेज गति से आ रहे डंपर की चपेट में स्कूली वैन आ गई। वैन में बच्चे सवार थे। अचानक हुई घटना से बच्चों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। हादसे की आशंका से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन


ओवरलोड डंपरों की तेज रफ्तार से नाराजगी
घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रायपुर रोड पर खनन के ओवरलोड डंपर तेज गति और लापरवाही से चलते हैं। ओवरलोड होने के कारण चालक वाहनों पर नियंत्रण नहीं रख पाते। इससे स्कूली वैन, बाइक सवार और पैदल राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन लोग हादसों का शिकार होते-होते बचते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को भी तेज गति से आ रहे ओवरलोड डंपर की चपेट में स्कूली वैन आ गई। वैन में बच्चे सवार थे। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर पहुंचे ओवैसी: सांसद चंद्रशेखर आजाद भी रहे साथ; डीएम से मुलाकात के बाद छुटमलपुर जाएंगे दोनों नेता

Trending Videos

आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने लगाया जाम
घटना की जानकारी मिलते ही कनकपुर कला, कनकपुर खुर्द, जोगीरम्पुरी और किशनपुर आंवला सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डंपर को घेर लिया और सड़क पर धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने रायपुर रोड पर ओवरलोड खनन वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने, गांव के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
जाम की सूचना पर नगीना देहात और नजीबाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ नजीबाबाद सुनील कुमार सिंह और थाना प्रभारी अमित कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने डंपर चालकों को निर्धारित मार्ग पर चलने के निर्देश देने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद सुबह करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डंपर चालकों को निर्धारित मार्ग पर ही चलने के निर्देश दिए गए हैं। ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed