फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   school teacher, teacher friendship, govt school

महिला टीचर से थी दोस्ती, कर देता था जल्दी छुट्टी

Thu, 20 Aug 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 20 Aug 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में शिक्षक व शिक्षिका को शारीरिक संबंध बनाना महंगा पड़ गया। बीएसए ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


चांदपुर क्षेत्र के गांव बागड़पुर के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को स्कूल का प्रधानाध्यापक एक प्रधान अध्यापिका  के साथ अवैध संबंधों को लेकर रंगे हाथ पकड़ा गया था। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ शिक्षक व शिक्षिका को पकड़ कर दोनों की जमकर धुनाई की थी।

प्रधानअध्यापिका की गांव की महिलाओं ने जमकर धुनाई की थी तथा शिक्षक की गांव के युवकों ने धुना था। ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल में शिक्षिका के पहुंचने पर स्कूल के शिक्षक ने करीब दस बजे बच्चों की छुट्टी कर दी थी। जबकि स्कूल की छुटटी का समय दोपहर एक बजे का है। समय से पहले ही स्कूल की छुट्टी होने पर गांव के कुछ युवकों को शिक्षक पर शक हो गया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो लंबे समय से आए दिन यह शिक्षिका स्कूल में आती रहती थी तथा पहले भी कई बार शिक्षिका के स्कूल आने पर समय से पहले स्कूल की छुट्टी की जाती रही है। जबकि शिक्षिका का स्कूल बागड़पुर से करीब ४० किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान अध्यापिका स्कूल पहुंची तो कुछ देर बाद ही प्रधान अध्यापक  ने बच्चों की छुट्टी कर दी थी। बाद में दोनों स्कूल में ही अवैध संबंध बनाने लगे। मंगलवार को गांव के युवकों ने गांव के प्रधान को बुला कर दोनों  को मौके पर रंगे हाथ दबोच लिया था। दोनों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की थी तथा एसडीएम के पहुंचने पर पुलिस को सौंप दिया था। दूसरी ओर, बीएसए ने भी दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कई साल से चर्चा में हैं शिक्षक-शिक्षिका
मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बागड़पुर में अवैध संबंधों को लेकर पकड़े गए शिक्षक व शिक्षिका पिछले कई साल से चर्चा में हैं। दोनों की शादी की बात भी चर्चा में है। पर दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के कारण अमलीजामा नहीं पहना सके। शिक्षक को शादीशुदा बताया जाता है। साथ ही दोनों की सरकारी जॉब होना भी शादी के आड़े आता रहा है। दोनों का एक-दूसरे से मिलना पिछले पांच साल से बताया जा रहा है। शिक्षिका की शादी नहीं हुई है। जबकि शिक्षिका पिछले दस साल से जॉब में है।


थाने से मिली दोनों को जमानत
प्राथमिक विद्यालय बागड़पुर में अवैध संबंधों के मामले में पकड़े गए शिक्षक व शिक्षिका के खिलाफ धारा २९४ में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस को तहरीर गांव के प्रधान जगराम सिंह ने दी थी। मामले में मंगलवार को थाने पर भी काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। थाने से ही दोनों को जमानत दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed