{"_id":"5ee7b2458ebc3e431314a004","slug":"school-s-boundary-collapses-due-to-storm-nazibabad-news-mrt486588620","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल की निर्माणाधीन दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल की निर्माणाधीन दीवार गिरी
विज्ञापन
नजीबाबाद के ताहरपुर में आंधी से गिरी स्कूल की बाउंड्रीवाल।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/बड़िया। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल मोहम्मद ताहरपुर की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल ने निर्माण गुणवत्ता की पोल खोल दी। आंधी आते ही करीब 50 मीटर बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई।
ग्राम पंचायत बीरूवाला के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल मोहम्मद. ताहरपुर की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल सोमवार को शाम पांच बजे आई आंधी में भरभराकर गिर गई। मनरेगा से लाखों रुपये की लागत से शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाई जा रही थी। गतवर्ष क्षेत्र में गुलदार के हमले से स्कूली विद्यार्थी की दर्दनाक मौत के बाद मोहम्मद ताहरपुर और जट्टीवाला के स्कूलों की बाउंड्रीवाल बनाने का निर्णय लिया था। पूर्व प्रधान साहब सिंह, शीशा सिंह, जसपाल सिंह, परमजीत सिंह, सुखपाल सिंह, जरमल सिंह ने जिलाधिकारी से बाउंड्रीवाल निर्माण गुणवत्ता की जांच कराने की मांग है।
ग्राम प्रधान अवतार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल को स्कूल की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल गिरने की सूचना दी। ग्राम प्रधान का कहना है कि ठेकेदार को मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री लगाने को कई बार कहा लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया।