{"_id":"61a7bd11d5fb354e8b5bb881","slug":"school-painting-competition-bijnor-news-mrt5671829135","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
स्कूलों में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता
बिजनौर। सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छात्र-छात्राएं भारतीय सेना की शौर्य गाथा को जानेंगे। छात्रों को देश की सीमाओं पर डटे सैनिकों की शहादत की जानकारी दी जाएगी। जिससे छात्रों को देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों की बहादुरी से प्रेरणा मिले। इसी क्रम में सीबीएसई स्कूलों में भारत सरकार के वीरगाथा अभियान के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। जिनमें से सर्वोत्तम पांच पेंटिंग बोर्ड के माध्यम से भारत सरकार को भेजी गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान शुरू किया है। अभियान के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सीबीएसई स्कूलों को दी गई है। प्रथम चरण में हर जिले को दो राज्य आवंटित करके छात्रों को वहां की संस्कृति, सभ्यता, रहन सहन, खान-पान आदि एक दर्जन बिंदुओं की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। अभियान के दूसरे चरण में सीबीएसई के छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना की शौर्य गाथा बताई जाएगी। छात्रों को सेना के जवानों के अदम्य साहस के लिए मिलने वाले वीर चक्र, परमवीर चक्र आदि सम्मानों की जानकारी दी जाएगी। छात्रों को जानकारी दी जाएगी कि यह सम्मान कब व कैसे मिलता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि देश का हर बच्चा सेना के उन जवानों के बारे में जाने जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए हैं। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वीरता सम्मान से सम्मानित होने वाले बहादुरों की सूची बनाई जाए। छात्रों को शहादत देने वाले जवानों के पारिवारिक, पढ़ाई लिखाई, सेना में की गई सेवाओं आदि की विस्तार से जानकारी दी जाए। बोर्ड ने कहा है कि विद्यालय कार्यक्रमों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करें। सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि वीरगाथा कार्यक्रम के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता हुई है। प्रतियोगिता में मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से बारहवीं तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन
चयनित हुईं सर्वोत्तम पांच पेंटिंग
प्रतियोगिता में शगुन सिंह द्वारा बनाई गई वीर चक्र से सम्मानित वर्धमान अभिनंदन, तासमिया अंजुम द्वारा बनाई वीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद, शिखा देशवाल द्वारा बनाई वीर योगेंद्र यादव, परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा, अभिनव शर्मा की बाघा बॉर्डर पर अभिनंदन आदि की पेंटिंग चयनित हुई है। डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि चयनित पेंटिंग बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं।