फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   School bus hit by power line, accident averted

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई स्कूली बस, हादसा टला

Tue, 23 Nov 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
School bus hit by power line, accident averted
नजीबाबाद में स्टेशन चौराहे पर खड़ी स्कूल बस। - फोटो : NAZIBABAD
विद्युत लाइन की चपेट में आई स्कूल बस, हादसा टला
विज्ञापन

नजीबाबाद। उच्च क्षमता की विद्युत लाइन की चपेट में स्कूली बस आने से हड़कंप मच गया। बस में सवार दो बच्चे करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।
लखनऊ से हरिद्वार जा रहा ऊंचाई वाला कंटेनर भटककर नजीबाबाद स्टेशन रोड पर आ गया। कंटेनर चालक जैसे ही स्टेशन चौराहे से रोडवेज की ओर बढ़ा तभी कंटेनर की चपेट में उच्च क्षमता की एबीसी कंडक्टर विद्युत लाइन आ गई। हल्की स्पार्किंग के साथ विद्युत लाइन स्टेशन पुलिस चौकी क्षेत्र में नीचे झुक गई। तत्काल पुलिस ने कंटेनर को पीछे हटवाया।

घटना से स्टेशन चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी बीच एक स्कूली बस चालक बस को रोडवेज की ओर लेकर आगे बढ़ा। बस में दो स्कूली बच्चे सवार थे। कंटेनर से नीचे झुकी उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का केबिल बस के ऊपर फंस गया। बस में केबिल फंसते ही स्पार्किंग हुई जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। बस में सवार दोनों बच्चों को लवनीश, ठेला स्वामी शाहबाज, मो.इमरान ने सुरक्षित निकाल लिया। संयोग से केबिलनुमा तार था जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने कंटेनर चालक लखनऊ निवासी चंदन सिंह को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed