फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sawan came to end, still waiting for rain

जुलाई में नहीं हुई सामान्य से आधी भी बारिश

Mon, 27 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sawan came to end, still waiting for rain
सावन खत्म होने को आया, अभी बारिश का इंतजार
विज्ञापन

बिजनौर। सावन का महीना खत्म होने को है, लेकिन अभी भी लोगों को बारिश का इंतजार है। जिले में अभी तक सामान्य से आधी भी बारिश नहीं हुई है। एक, दो अच्छी बारिश हो छोड़ दें तो बादलों ने सिर्फ बूंदाबांदी ही की है। धान की फसल को भी बारिश का इंतजार है। लोग सावन में भी गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।
सावन को बारिश का महीना माना जाता है। हर बार बारिश क्षेत्र को तर कर जाती थी। यहां तक कि नदियां भी उफान तक पहुंच जातीं थीं। लेकिन सावन समाप्त होने में मात्र एक सप्ताह ही बचा है। एक दो बारिश को छोड़ दें तो पूरे महीने निराशा ही हाथ लगी है। लोग गर्मी से बेहाल हैं और अभी भी बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर जिले में 337.5 एमएम बारिश होती है लेकिन अब तक करीब 150 एमएम बारिश ही हुई है। धान की फसल को भी बारिश की दरकार है। जिले में करीब 60 हजार हेक्टेयर में धान की फसल बोई जाती है। जुलाई में बारिश के साथ ही धान की बुवाई शुरू हो जाती है। लेकिन कम बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन रही है। सामान्य बारिश भी होती है तो किसानों को सिंचाई के लिए नलकूप, इंजन नहीं चलाने पड़ते। लेकिन सामान्य से आधी बारिश भी अब तक जिले की धरती पर नहीं हुई है। किसान राकेश सैनी का कहना है कि उन्हें धान की सिंचाई इंजन से करनी पड़ रही है। इससे फसल की लागत बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में बारिश का आंकड़ा
साल बारिश
2015 435.5
2016 632.6
2017 197.6
2018 379
2019 494.6
2020 150
नोट : बारिश के आंकड़े नगीना स्थित मौसम वेेधशाला से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed