फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Saw machine operating on cemetery land sealed

Bijnor News: कब्रिस्तान की जमीन पर चल रही आरा मशीन को किया सील

Tue, 07 Oct 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Saw machine operating on cemetery land sealed
बिजनौर में खालिद बंधु प्रकरण के मामले में वक्फ की जमीन पर चल रही आरा मशीन पर जेसीबी के साथ पहुं
बिजनौर। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर हमला करने के बाद विवादों में घिरे तालिब बंधु के करीबी की आरा मशीन पर प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंच गया। प्रशासन ने कब्रिस्तान की जमीन पर चल रही उक्त आरा मशीन की जमीन को खाली कराया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम बिजनौर तहसील प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर जानी के चौराहे के पास आरा मशीन पर पहुंची। एसडीएम ने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन पर चल रही आरा मशीन को सील कर दिया गया। हालांकि उक्त आरा मशीन पहले भी सील की जा चुकी थी। जेसीबी करीब एक घंटा तक यूं ही खड़ी रही, कब्जाधारक आरा मशीन स्वामी को कीमती लकड़ियां हटाने का पूरा मौका दिया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि उक्त आरा मशीन वकार की है। हालांकि वन विभाग और प्रशासन ने यह साफ नहीं किया कि उक्त आरा मशीन में तालिब बंधु की हिस्सेदारी है या लाइसेंस है। जांच में यह जमीन कब्रिस्तान की मिली। जिसके बाद सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वन विभाग भी लाइसेंसधारी के नाम पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। बता दें कि सात जुलाई को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर हमला कर दिया गया था। इस मामले में खालिद, उसके बेटे अब्दुल्ला आदि को गिरफ्तार भी किया गया। खालिद के भाई तालिब पर भी शिकंजा कसा गया था। इनके स्टोन क्रशर की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed