{"_id":"5dc1b5de8ebc3e5b5e1c2f39","slug":"saved-passengers-life-by-extinguishing-a-bus-fire-bijnor-news-mrt4520882193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में लगी आग बुझाकर बचाई यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में लगी आग बुझाकर बचाई यात्रियों की जान
विज्ञापन
‘बस में लगी आग बुझाकर बचाई यात्रियों की जान’
बिजनौर। अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आने वाले फैसले के मद्देनजर किसी भी स्थिति से निपटने की समीक्षा के दौरान एसपी के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड ने रोडवेज परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
मॉक ड्रिल के अंतर्गत फायर सर्विस को सूचना दी गई कि बस स्टैंड परिसर में यात्रियों से भरी बस में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी है। सूचना मिलने पर फायर सर्विस के साथ यातायात पुलिस, क्यूआरटी, पीआरवी, एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जजी चौक, डाकघर, पुलिस लाइन चौक से वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। फायर सर्विस की टीम ने रोडवेज परिसर में आगजनी से प्रभावित बस से यात्रियों को बाहर निकाला। मोटर फायर इंजन से पंपिंग करके आग को बुझाया गया। यात्रियों को बाहर निकालकर उनका सामान भी सुरक्षित निकाला गया। झुलसे और घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मॉक ड्रिल के बाद पता चला कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यात्रियों के साथ साथ फायर सर्विस के कर्मचारी भी सही सलामत रहे। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को जिले में नहीं होने दिया जाएगा। असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर लिया गया है। हर स्थिति से निपटने के लिए जिले की पुलिस तैयार है।