{"_id":"5b79abf442c79246435d67cb","slug":"saurabh-verma-of-nahtor-will-get-gallantry-medal-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहटौर के सौरभ वर्मा को मिलेगा वीरता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहटौर के सौरभ वर्मा को मिलेगा वीरता पदक
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सौरभ वर्मा अधीनस्थ अधिकारी सीआरपीएफ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में सीआरपीएफ में अधीनस्थ अधिकारी के रूप में तैनात मोहल्ला हलवाईयान निवासी अशोक कुमार वर्मा के पुत्र सौरभ वर्मा को वीरता पदक से नवाजा जाएगा। उनके अदम्य साहस को देखते हुए उन्हें इसके लिए चुना गया है।
15 अगस्त को देश के राष्ट्रपति और गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई वीरता पदक की सूची में सौरभ कुमार वर्मा का नाम 28 वे स्थान पर आया है। सौरभ सीआरपीएफ में अधीनस्थ अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं । वर्तमान में वह कोबरा कमांडो के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से हुई भीषण मुठभेड़ में सौरभ वर्मा और उनकी टीम ने साहस का परिचय देते हुए नक्सलियों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाया था। उनकी अदम्य साहस और वीरता को देखते हुए इस वर्ष उनको वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व भी वर्ष 2015 में गृह मंत्रालय द्वारा प्रशस्ति पत्र 2017 में आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक और वर्ष 2018 में विभागीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।