फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Satlani Punjab won the first match

सतलानी पंजाब ने जीता पहला मैच

Sun, 27 Feb 2022 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Satlani Punjab won the first match
सतलानी पंजाब ने जीता पहला मैच
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव प्रेमपुरी में कारसेवा भूरी वाले बाबा के डेरे पर बाबा दीप सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे तीन दिवसीय गुरमीत सत्संग व मेले के दूसरे दिन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें चार प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का पहला मैच सतलानी पंजाब ने जीता। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत खेल के मैदान पर पहुंचे और खिलाड़ियों सहित आयोजकों की हौसलाअफजाई की।
रविवार को कबड्डी टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की आधा दर्जन टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट प्रारंभ होने से पूर्व बाबा जग्गा सिंह व अन्य संतों ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। पहला मैच सतलानी पंजाब व फिरोजपुर पंजाब के बीच खेला गया। फिरोजपुर को 25 अंक मिले, सतलानी पंजाब को 32 अंक मिले, जिसमें सतलानी पंजाब की टीम ने फिरोजपुर को सात अंकों से हराया। दूसरा मैच जोगेवाला हरियाणा व जरवाणा पंजाब के बीच खेला गया। जिसमें जोगेवाला को 32 अंक मिले, जरवाणा पंजाब को 35 अंक प्राप्त हुए। जिसमें जरवाणा पंजाब की टीम ने जोगेवाला हरियाणा को तीन अंकों से हराकर मैच में अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन

दूरदराज से दर्शक कबड्डी टूर्नामेंट देखने पहुंचे और खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देख हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट में बाबा जग्गा सिंह, बाबा सोहन सिंह, बाबा छिंदा सिंह, सर्वजीत सिंह शब्बा, जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह शेरो, गुरराज सिंह समरा, निर्मल सिंह, सोनू, सुखदेव सिंह, प्रदीप सिंह, बिंदर सिंह, जोगेंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, अजबिंदर सिंह, अमरजीत सिंह बिसला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल से निखरती है प्रतिभा : राकेश टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व सपा प्रत्याशी कपिल कुमार खेल के मैदान पर पहुंचे। जहां आयोजकों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अतिथियों ने कबड्डी टूर्नामेंट के खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि वह खेल देखने आए हैं, यह आंदोलन नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए ऐसे आयोजन करते रहने चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी खेल सीखने व आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि ऐसे खेलों से प्रतिभा निखरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed