फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Satish Rajput becomes head of the block

तृप्ति राजपूत ब्लॉक प्रमुख बनीं

Sat, 20 Jul 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Satish Rajput becomes head of the block
कोतवाली देहात में उपचुनाव में विजयी ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत को प्रमाण पत्र देते डीएम रमाकांत - फोटो : BIJNOR
तृप्ति राजपूत ब्लॉक प्रमुख बनीं
विज्ञापन

कोतवाली देहात। ब्लॉक प्रमुख कोतवाली के उपचुनाव में तृप्ति राजपूत को 95 और राखी अग्रवाल को 87 मत मिले, जिसमें तृप्ति राजपूत विजयी घोषित हुईं। चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी ने विजयी ब्लॉक प्रमुख को प्रमाण पत्र सौंपा।

ब्लॉक कोतवाली के सभागार में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख के उप चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। राखी अग्रवाल और तृप्ति राजपूत के बीच मुकाबला हुआ। इसमें तृप्ति राजपूत को 95 और राखी अग्रवाल को 87 मत मिले। जबकि पांच मत निरस्त हुए। इसमें तृप्ति राजपूत आठ मतों से विजयी घोषित की र्गइं। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने विजयी ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत को प्रमाण पत्र दिया। चुनाव अधिकारी उप कृषि निदेशक जेपी चौधरी के अतिरिक्त मतदान एवं मतगणना के दौरान उप जिलाधिकारी नगीना गजेंद्र कुमार, सीओ नगीना प्रवीन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। पुलिस-प्रशासन ने मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कड़ा सुरक्षा प्रबंध किया था। मतदान में कुल 187 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मतों प्रयोग किया। गौरतलब है कि ब्लाक प्रमुख पूनम चौधरी के विरुद्ध 28 सितंबर 17 को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ था। हाईकोर्ट में पूनम चौधरी द्वारा याचिका दायर की थी जिसकी मतगणना कोर्ट के आदेश पर एक बर्ष बाद 20 सितंबर 2018 को हुई थी। तृप्ति राजपूत को चुनाव में जीत हासिल कराने में भारतीय किसान यूनियन कोतवाली के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह की टीम के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूनम चौधरी के पति चौधरी प्रदीप कुमार, चौधरी दिग्विजय सिंह, मनोज कुमार आदि का अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed