फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Satguruu Nanak Pragatya, Smita Dhund Jag Chanan Hoa

सतगुुुुुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ

Sun, 05 Nov 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 05 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Satguruu Nanak Pragatya, Smita Dhund Jag Chanan Hoa
नजीबाबाद में शबद-कीर्तन करते रागी सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिलेभर में गुरुद्वारों में श्री गुरुनानक देव जी की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने लंगर चखा।  
विज्ञापन

श्री गुरुद्वारा सिंह सभा नई बस्ती में कीर्तन दरबार सजाया गया। कार्यक्रम का आरंभ दो नवंबर को अखंड पाठ से हुआ था। कीर्तन दरबार में गुरुवाणी का गायन हुआ। कार्यक्रम में हजूरी जत्था के प्रदीप सिंह, ज्ञानी अवतार सिंह, हरजीत सिंह ने कीर्तन किया। जत्थे ने गुरुनानक देव जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद अरदास और गुरू का अटूट लंगर बरपाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरुघर के सेवादारों ने साध संगत की सेवा की। उधर, नगीना में एसडीएम कार्यालय के निकट स्थित गुरुद्वारे में बाबा उधम सिंह ने संगत की।  सरदार केवल सिंह, बलवेंद्र सिंह, बक्शी सिंह, जसवंत सिंह, गुरुदयाल सिंह, सरदार जोधा सिंह, सरजीत कौर, हरविंदर कौर, मोना, सरोजबाला मौजूद रहे। कार्यक्रम में धर्मेंद्र पारस, नीलम पारस, सपा की उम्मीदवार शादाब जहां और उनके पति खालिद निसार भी मौजूद रहे। नगीना देहात के गांव लखमनपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सतनाम सिंह, सुखपाल सिंह, नरेश कुमार, हरि सिंह, करन सिंह, हुकम सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुरुवाणी का अखंड पाठ किया गया
धामपुर में  गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुनानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरु घर के सेवक बीबी सुरेंद्र कौर, सत्यजीत सिंह के परिवार की ओर से अखंड पाठ किया गया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान बेबे नानकी दल की जत्थेदार अमन प्रीत कौर , माता सुंदरी दल के जत्थेदार सरदार जसवीर सिंह खालसा और अमृतसर से पधारे धर्म प्रचार कमेटी के ज्ञानी हरविंदर सिंह खालसा ने गुरु नानक देव जी के इतिहास पर प्रकाश डाला।  शनिवार को कार्यक्रम के दौरान बिजनौर से पधारे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सरदार इंद्रजीत सिंह (आईएएस) ने भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । कार्यक्रम में गुरु घर के वजीर जानी रघुवीर सिंह , प्रधान सतवंत सिंह सलूजा, सरदार प्रीतम सिंह कालरा, तिलकराज जुनेजा , गुरचरण सिंह चावला,  रोमी, एसपी यलूजा, सत्यवीर सिंह, अमरजीत सिंह चावला, रविंद्र सिंह, अमरजीत सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया गया।

नजीबाबाद  में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारों में सजे विशेष दीवान में श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक हुए।गुरुद्वारा नानकशाही गुरु सिंह सभा में अखंड पाठ के समापन पर विशेष दीवान सजे। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब से आए ज्ञानी हरभजन सिंह और साथियों एवं हुजूरी रागी जत्थे में भाई कल्याण सिंह ने शबद कीर्तन का गायन किया।  निशान साहिब के चोले की सेवा के लिए इंद्रजीत सिंह सोबती और प्रिंस, प्रभातफेरी की सेवा के लिए बलविंदर सिंह, गुरपाल सिंह, सुरजीत सिंह, बलविंदर कौर, चंचल सिंह, नीरज बजाज को सिरोपा भेंट किया गया। प्रधान नरेंद्र सिंह और सचिव हरेंद्र सिंह रहे।  उधर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुभाषनगर में ज्ञानी तेजपाल सिंह, सुुखदेव सिंह ने सुखमनी साहिब का पाठ किया। विशेष दीवान की समाप्ति पर लंगर में प्रसाद वितरित हुआ। उधर, बड़िया, जट्टीवाला, रूद्रपुर, कंडरावाला, लालवाला, ताहरपुर, भुड्डी आदि गांवों में स्थित गुरुद्वारों में गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed