फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanitized the village by sealing the hotspot area

हॉटस्पॉट क्षेत्र को सील कर गांव को किया सैनिटाइज

Sat, 11 Jul 2020 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sanitized the village by sealing the hotspot area
अफजलगढ़ कोरोना पीड़ित के परिजनों को कोरोना सैंपल के लिए पीएचसी ले जाते एम्बुलेंस । - फोटो : BIJNOR
हॉटस्पॉट क्षेत्र को सील कर गांव को किया सैनिटाइज
विज्ञापन

अफजलगढ़। हॉटस्पॉट क्षेत्र को बल्लियां लगाकर सील कर दिया गया। पंचायत की ओर से कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। ग्राम प्रधान मेघना सिंह ने बताया की लगातार साफ सफाई कराई जा रही है।

गांव नावका में दो सगे भाइयों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पीड़ित के घर व हॉटस्पॉट क्षेत्रों को बल्लियां लगाकर सील कर दिया गया। कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। गांव में कोरोना पॉजिटिव दोनों युवक सात जुलाई को महाराष्ट्र से घर लौटे थे। दोनों को उपचार के लिए स्वाहेड़ी केंद्र भेज दिया गया है। पीड़ितों के परिवार के करीब दो दर्जन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। परिजनों को भी जांच के सैंपल के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी भेजा गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि पीड़ितों के घर सहित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करा दिया गया है। उन्होंने सभी से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग व शासन के निर्देशों पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed