फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanitation workers considered after arrest of suspended cleaning hero

निलंबित सफाई नायक की गिरफ्तारी पर माने सफाईकर्मी

Sun, 30 Aug 2020 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers considered after arrest of suspended cleaning hero
पालिका में कार्यबहिष्कार कर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। - फोटो : DHAMPUR
निलंबित सफाई नायक की गिरफ्तारी पर माने सफाईकर्मी
विज्ञापन

धामपुर। सफाई कर्मचारियों ने निलंबित सफाई नायक राजेश पवार की गिरफ्तारी होने पर तीन दिन से चल रही हड़ताल खत्म कर दी। सफाईकर्मियों ने सोमवार से ड्यूटी पर आएंगे। उधर, नगर में तीन दिन से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा होने से लोग परेशान हैं। सड़कों के किनारे और गल्ली-मुहल्लों में गंदगी के ढेर लगने से बदबू फैल रही है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका से लोग चिंतित हैं।
रविवार को रोज की तरह से सफाईकर्मी पालिका में एकत्र हुए। सफाईकर्मियों ने पुलिस पर घटना के मुख्य आरोपी राजेश पवार को संरक्षण देने और उनकी तहरीर से नाम निकालने का आरोप लगा प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि रुपयों के लेन-देन को लेकर बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों के दो गुटों में पालिका के सफाई विभाग के बाहर जमकर लाठी-डंडे चले थे। कई कर्मचारी चोटिल हो गए थे। दोनों पक्षों की तरफ से कारवाई के लिए पुलिस में तहरीर दे दी गई थी। सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार से सफाई व्यवस्था को ठप प्रदर्शन किया था। पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप मारपीट के मुख्य आरोपी सफाई नायक राजेश पवार और अन्य दर्जन भर नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेकर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता के आदेश पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने शनिवार को सफाई नायक राजेश पवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। लेकिन सफाई कर्मचारी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संदीप चैनवाल और पालिका के सदस्य सोनू वाल्मीकि ने रविवार को बताया कि सफाई नायक राजेश पवार की गिरफ्तारी होने पर हड़ताल खत्म हो गई है। सभी सफाईकर्मचारी सोमवार को ड्यूटी पर आएंगे। प्रदर्शनकारियों में संदीप कुमार, अनिल, नीरज, पवन, तरुण, राजेंद्र, महीपाल, दलीप, विपिन, शोभा देवी, कृष्णा देवी ओमवती प्रीतम सिंह रहे।
विज्ञापन

आम नागरिकों में हड़ताल को लेकर असंतोष
नगर के सतेंद्र कुमार सिंह, गौरव कुमार, मनोज अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, शमीम, नईम अंसारी, फुरकान का कहना है कि सफाईकर्मियों की आपसी लड़ाई के कारण आम लोग परेशान हैं। तीन दिन से नगर में गंदगी के ढेर लगे हैं। पानी की आपूर्ति बंद है। लोगों ने इस प्रकरण में पालिका के अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि तीन दिन से नगर का मोहल्ला बाड़वान, मछली बाजार, बड़ी मंडी, मुख्य बाजार , अफगानान , बंदूकचियान में गंदगी के ढेर लगे हैं।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकारी नल के पास लगा गदंगी का ढ़ेर।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सरकारी नल के पास लगा गदंगी का ढ़ेर।- फोटो : DHAMPUR

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते  नगर में लगा गदंगी का ढ़ेर

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर में लगा गदंगी का ढ़ेर- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed