फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanitary napkin disposal machines will be installed in women's hospital

जिला महिला अस्पताल में लगेंगी नेपकिन डिस्पोज मशीनें

Thu, 29 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sanitary napkin disposal machines will be installed in women's hospital
महिला अस्पताल में लगेंगी सेनेट्री नेपकिन डिस्पोज मशीनें
विज्ञापन

बिजनौर। जिला महिला अस्पताल सेनेट्री नेपकिन डिस्पोज मशीनें लगाई जाएंगी। इस मशीन से महिलाएं आसानी से नेपकिन ले सकेंगी और पुरानी नेपकिन को डिस्पोज कर सकेंगी। इससे जिला महिला अस्पताल में आने वाली उन महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। अफसरों के अनुसार इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

केंद्र और प्रदेश सरकार महिला स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। जिला महिला अस्पताल में यदि सेनेट्री डिस्पोज मशीनें लगीं तो इससे एक ओर महिलाओं काफी लाभ मिलेगा तो वहीं दूसरी तरफ स्वच्छ भारत मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा। इन मशीनों के लगने से महिला स्वास्थ्य और वुमन हाईजीन का मकसद भी हल हो जाएगा। वर्तमान में जिला महिला अस्पताल से केवल प्रसूता को ही नि:शुल्क नेपकिन उपलब्ध कराई जाती हैं। आमतौर पर होता ये है कि जिला महिला अस्पताल में आने वाली महिलाओं को अचानक माहवारी शुरू होने पर उन्हें नेपकिन नहीं मिल पाता। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इसके लिए उन्हें बाजार से ही नेपकिन खरीदने को मजबूर होना पड़ता है। सीएमएस डा. प्रभा रानी ने बताया कि यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो यह महिलाओं के लिए काफी मुफीद रहेगा। महिलाएं बिना हिचकिचाहट के मशीन से स्वयं नई सेनेट्री नेपकिन ले सकेंगी। यदि योजना सफल हुई तो वे अस्पताल में बने हर फ्लोर के शौचालयों में ये मशीनें लगवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed