{"_id":"5de7fc038ebc3e54e765caec","slug":"sandeep-was-killed-by-hitting-the-head-in-the-head-bijnor-news-mrt457061386","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में सरिया मारकर की थी संदीप की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर में सरिया मारकर की थी संदीप की हत्या
विज्ञापन
बिजनौर। गांव आसपुर नवादा में संदीप की हत्या घर की महिलाओं पर गलत नजर रखने के शक मेें सिर में सरिया मारकर की गई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करके गांव के दो युवकों को दबोच लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव आसपुर नवादा निवासी धर्मपाल का पुत्र संदीप (25) 21 नवंबर की शाम गांव में दावत से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की पर कोई पता नहीं चला। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी और गांव के कई लोगों पर संदीप की हत्या का शक जताते हुए उनके नाम पुलिस को बताए। 30 नवंबर को संदीप का शव गांव में प्राइमरी स्कूल के पीछे जंगल में मिला। धर्मपाल ने गांव के सौरभ व गांव कासमपुर के विशाल व एक अन्य को नामजद करके कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा के मुताबिक गांव के सौरभ व अन्य के साथ संदीप शराब पीता था। सौरभ को पता था कि संदीप चरित्रहीन है। वह उसके घर पर भी गलत नजर रखता है। सौरभ और विशाल ने संदीप की हत्या योजना बनाई। 21 नवंबर को संदीप ने इन लोगों के साथ शराब पी। सौरभ व विशाल किसी बहाने से संदीप को शराब के नशे में जंगल ले गए। वहां संदीप के सिर पर सरिए से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। शव जंगल में डालकर फरार हो गए। पुलिस ने सौरभ व विशाल को दबोचकर संदीप की हत्या का सारा राज उगलवा लिया है। दोनों का चालान कर दिया गया है।