फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sana and Nisha ran well in sports competition

Bijnor News: खेल प्रतियोगिता में खूब दौड़ी सना और निशा

Thu, 21 Sep 2023 10:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:05 AM IST
विज्ञापन
Sana and Nisha ran well in sports competition
- क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिकाओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में सना और 100 मीटर दौड़ में निशा ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को सीडी इंटर कॉलेज मैदान में 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग दौड़ में सना, साधना, शीतल, जूनियर बालिका वर्ग में तनु चौधरी, ज्योति, मंजीता और सब जूनियर वर्ग में निशा, आंशिका चौधरी, पायल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर सीनियर वर्ग की बालिका दौड़ में सादिया, रिया, प्रियंका और जूनियर वर्ग में दिव्यांशी कंधवार, सानिया, वंशिका ने स्थान बनाया।
सब जूनियर वर्ग में भी निशा, नैना, मानसी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। भाला फेंक सीनियर वर्ग रिया, नाजिया, आरती और जूनियर वर्ग में शीतल, पायल, प्राची सैनी ने जगह बनाई। सब जूनियर वर्ग में भी टीना शर्मा, वंशिका, निशा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग बालिका हैमर थ्रो में प्रियांशी, आरती, काजल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

हैमर थ्रो जूनियर बालिका वर्ग में मयूरी ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय व पायल, तनवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की ऊंची कूद में बंसल, रिया, शिवानी और जूनियर वर्ग में अनु, आरती, वंशिका ने बाजी मारी। सब जूनियर वर्ग में भी किट्टू, याशिका व अनामिका ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग की ऊंची कूद में शिवानी प्रथम, आंचल द्वितीय, मानसी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर लंबी कूद में किट्टू प्रथम, तनु द्वितीय, शीतल और टीना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर डिस्कस थ्रो में मनीषा, प्राची सैनी, सुनैना, सब जूनियर बालिका वर्ग में सुहानी, अंशिका चौधरी, वंशिका प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सना प्रथम, सुहानी द्वितीय, प्रियंका तीसरे स्थान पर रही।

सीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर रमाशंकर ने प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेंट किए। किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह, नांगलजट इंटर कॉलेज के पीटीआई अतीश कुमार, प्रिंश कुमार, अवधेश वर्मा, मुकुल त्यागी, नीरज कुमार, सियाराम रावत, अनुज कुमार, जितेंद्र मारवाड़ी, नवनीत कुमार आदि मौजूद रहे। पीटीआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता में 33 विद्यालयों में से केवल 16 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed