फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sampling could not be done for four foreign travelers

चार विदेशी यात्रियों की नहीं हो पाई सैंपलिंग

Sat, 26 Dec 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sampling could not be done for four foreign travelers
चार विदेशी यात्रियों की नहीं हो पाई सैंपलिंग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में ब्रिटेन एवं जर्मनी आदि देशों से लौटे 18 में 14 व्यक्तियों की लोकेशन ट्रेस कर उनकी कोरोना जांच कराई जा चुकी है। इनमें से अब तक जलीलपुर ब्लॉक के चार यात्रियों की सैंपलिंग नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग उनकी पड़ताल में जुट गया है। लोकेशन ट्रेस होने पर उनकी भी जांच कराई जाएगी।
ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप को लेकर केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। इसके अंतर्गत हर जिले में ब्रिटेन, जर्मनी आदि देशों से आने वाले विदेश यात्रियों की लोकेशन ट्रेस करा उनकी सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जनपद में विदेशों से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसे लोगों की जांच के लिए आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना के नए स्ट्रैन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग अब तक शासन से मिली 18 लोगों की सूची में से 14 लोगों की लोकेशन ट्रेस कर उनकी सैंपलिंग करा चुका है, लेकिन जलीलपुर विकास खंड क्षेत्र में रहने वाले चार लोग अभी तक अपने घर पर नहीं मिले। इस कारण उनकी कोरोना जांच नहीं हो पाई। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर 23 नवंबर से 25 दिसंबर के बीच अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से जिले में आने वाले हर यात्री की लोकेशन ट्रेस कर जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि ये चारों व्यक्ति अपने घरों पर नहीं मिले हैं। इसका पता कराया जा रहा है। इसके लिए सर्विलांस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed