फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sample Paper of Board Exam Issued by Secondary Council

Bijnor News: माध्यमिक परिषद ने जारी किए बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर

Wed, 22 Jan 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sample Paper of Board Exam Issued by Secondary Council
- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र वेबसाइट पर जारी
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल ओर इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। अब बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विषय वार सैंपल पेपर भी जारी किए गए हैं। ताकि यूपी बोर्ड परीक्षार्थी इन सैंपल पेपर (मॉडल प्रश्नपत्र) के माध्यम से अपनी तैयारी और अच्छी कर सकें।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। विभाग परीक्षा केंद्र और परीक्षा को नकल विहीन बनाने के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई पर फोकस कर रहा है। परीक्षार्थी भी परीक्षा को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

अब परीक्षार्थियों की अच्छी तैयारी के लिए परिषद की ओर से वेबसाइट पर हाईस्कूल और इंटर के सैंपल प्रश्नपत्र जारी किए गए हैं। मॉडल प्रश्नपत्र में दिशानिर्देश के साथ बहुविकल्पीय प्रश्न, खंड, वर्णनात्मक प्रश्न आदि दिए हुए हैं। मॉडल प्रश्न पत्र में अंक, बहुविकल्पीय प्रश्न का सही चयन और ओएमआर सीट पर नीले अथवा काले बाल प्वाइंट पेन से ही गोले को काला करें आदि का विवरण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अच्छी तैयारी में बेहतर मॉडल प्रश्न पत्र
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अन्नशु माहेश्वरी का कहना है कि सैंपल प्रश्न पत्र बोर्ड परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र समय पर हल करने यानी समय प्रबंधन और प्रश्नपत्र को कैसे हल करना है, यह सीख देता है। यह बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में मददगार साबित होता है।



बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी मॉडल प्रश्न पत्र मददगार रहते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को हल करना चाहिए। अच्छे अंक लाने में इनका अभ्यास करें। यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक कराने की पूर्ण तैयारी की जा रही है। -जयकरन यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed