{"_id":"6aff5553992fbbff740aafcd","slug":"samajik-parivartan-morcha-is-no-ones-b-team-says-chandrashekhar-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-195920-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सामाजिक परिवर्तन मोर्चा किसी की बी-टीम नहीं चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सामाजिक परिवर्तन मोर्चा किसी की बी-टीम नहीं चंद्रशेखर
विज्ञापन
- बिजनौर से चुनाव लड़ने की दी चुनौती, कहा- राजनीतिक भविष्य जनता तय करेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को लेकर की गई टिप्पणी पर नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को किसी राजनीतिक दल की बी-टीम बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मोर्चा न तो किसी की बी-टीम है और न ही किसी के इशारे पर राजनीति करता है।
उन्होंने कहा कि मोर्चे की अपनी विचारधारा, अपना संघर्ष और स्वतंत्र राजनीतिक पहचान है। इसका उद्देश्य बहुजन समाज के हक, सम्मान और सत्ता में हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। मोर्चा बहुजन समाज और आम जनता की टीम है। हमें किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। हमारा राजनीतिक भविष्य जनता तय करेगी, सत्ता में बैठे लोग नहीं।
चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर बी-टीम का ठप्पा लगाने के बजाय उन्हें बिजनौर से चुनाव लड़ना चाहिए। उनका बिजनौर में स्वागत है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 नवंबर को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को सपा-कांग्रेस की बी-टीम बताया था। वहीं चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 12 नवंबर को लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन की घोषणा की थी। दोनों नेताओं ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिलकर लड़ने का एलान किया है।